फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की टक्कर में कार के परखच्चे उड़े, तीन लोग अस्पताल में भर्ती

Sat, 31 Oct 2020 12:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर चट्टान के पास शुक्रवार को देर शाम एक कार की विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


चमोली कोतवाली के एसआई शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम रुद्रप्रयाग जिले के लेखल्वाड़ी (तिलबाड़ा) गांव के जीतपाल लाल पुत्र लुंगड़ी लाल, उनकी पत्नी अनीता देवी व पुत्री बबीता कार से बदरीनाथ धाम जा रहे थे।

देर शाम बाजपुर चट्टान के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान यहां करीब एक घंटे वाहनों का जाम लगा रहा। चमोली कोतवाली से पुलिस टीम और राहगीरों ने तीनों गंभीर घायलों को वाहन से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का कोई पता अभी तक नहीं चल पाया है। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें