पीपलकोटी में बदरीनाथ हाईवे पर पुल के गार्डर से टकराई कार।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ हाईवे पर नगर पंचायत कार्यालय के समीप जोशीमठ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के गार्डर से टकरा गई, जिसमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं। कार में एनटीपीसी के कर्मचारी मानष अपने परिवार के साथ चमोली की ओर जा रहे थे। मानष को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मानष को विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया। बाद में एनटीपीसी के कर्मचारी मानष और उसके परिवार को जोशीमठ ले गए। संवाद