फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर संपन्न

विज्ञापन
जीआईसी गौचर मे आयोजित स्काउट-गाईड शिविर के समापन पर मौजूद प्रशिक्षक और छात्र। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
राइंका गौचर में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर शनिवार को संपन्न हो गया है। शिविर में छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाये गये। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा की और स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि राबाइंका के पूर्व प्रधानाचार्य केसी चौहान ने राज्य से आये प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सभासद अनिल नेगी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास पर ध्यान देने को कहा। इस मौके पर स्काउट गाइड के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बीरेंद्र बिष्ट, दीपक पुंडीर, सुबोध डिमरी, यशोदा पुरोहित, नीलम, बबीता, मंजू, रेनू, चंडी प्रसाद, अनसूया, धनपति शाह, राजेंद्र कंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें