फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मलबा आने से हो रही है दिक्कत

विज्ञापन
कर्णप्रयाग के औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली की सड़क यूं हुई खस्ताहाल। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
पिछले दिनों आई बारिश के कारण सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग कई जगहों पर मलबा आने से खस्ताहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद भी सड़क दुरुस्त नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात कर कहा कि तुरंत संबंधित विभाग को सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिये जाएं।
विज्ञापन

सेनू, गैरोली, चमोला, कनोठ, सिमल्ट आदि गांवों को यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई सिमली-शैलेश्वर सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेनू गांव के पूर्व प्रधान मलक नेगी, सुनील प्रसाद, समीर मिश्रा, हर्षवर्धन चमोली, कांति देवी, पुष्पा देवी, प्रमिला देवी आदि ने कहा कि सड़क पर कई जगहों पर पत्थर और मिट्टी पड़ी है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा गैरोली और चमोला के बीच सड़क का बुरा हाल है। पहाड़ी से मलबा आने से सड़क बार-बार बाधित हो रही है। कहा कि कई बार पीएमजीएसवाई को पुश्ता लगाने और सड़क को दुरुस्त करने को कहा गया, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क ठीक करने के आदेश दे दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें