उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य निर्माण में कई लोगों ने अपनी शहादत दी थी, जिस उद्देश्य से पृथक राज्य की मांग की गई थी, उसे पूर्ण करने में सत्तारूढ़ सरकारें असफल रही हैं। सोमवार को नारायणबगड़ पहुंचे डॉ. पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के बीस साल और उत्तराखंड की अस्मिता के बीस साल विषय पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एक कार्यक्रम आयोजित करेगी। जनता के सम्मुख सरकार की विफलताओं व गलत नीतियों पर संवाद किया जाएगा।