फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में दशोली बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 02 Oct 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ और बागेश्वर ने जीते फुटबाॅल के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को गोपेश्वर खेल मैदान में समापन हो गया। एक सप्ताह तक चली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 111 अंक हासिल कर दशोली ब्लॉक ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। 108 अंकों के साथ बागेश्वर दूसरे और 54 अंकों के साथ कपकोट तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम को दो लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

अंतिम दिन फुटबाॅल प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग में बदरीनाथ विधानसभा की टीम प्रथम, कर्णप्रयाग की द्वितीय और बागेश्वर की तृतीय रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में बागेश्वर प्रथम, कर्णप्रयाग द्वितीय और बदरीनाथ विधानसभा की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बदरीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग, बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी, तनवीर अहमद, दीपक कठायत, अयान खान, समीर, कृष्णकांत, सुशील कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें