फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ने लिया चीन सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के अंत तक सड़क से जुड़ जाएगा चीन सीमा क्षेत्र
विज्ञापन

शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ने लिया सड़कों के निर्माण का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
जोशीमठ। शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता आशु सिंह राठौर ने जिले के नीती घाटी से लगी चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक चीन सीमा क्षेत्र तक सड़क पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य अभियंता आशु सिंह राठौर ने बीआरओ के कमांडर सुमित सिंह मक्कड़ के साथ नीती घाटी में निर्माणाधीन जोशीमठ-मलारी, मलारी-गिर्थी डोबला, गिर्थी डोबला-सुमना और सुमना-रिमखिम सड़क का निरीक्षण किया। सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्य पर उन्होंने संतोष जताया। मुख्य अभियंता ने कहा कि सरकार व जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण को और अधिक तेज गति से करना है। चालू वर्ष के अंत तक चीन सीमा क्षेत्र को पूरी तरह से सड़क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बीआरओ को बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्रों में 24 घंटे मशीन और मैन पावर की तैनाती करने के निर्देश भी दिए, जिससे बरसात में तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें