बड़ागांव में आयोजित एक दिवसीय हस्तोला मेले में मां दुर्गा की ओर से महिषासुर वध का मंचन किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर दूर-दराज के गांवों से बड़ागांव पहुंचे लोगों ने मां दुर्गा की पूजा कर मनौतियां मांगीं।
बड़ागांव के कंतरी तोक में आयोजित हस्तोला मेले में तड़के से ही मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई। मान्यता है कि आदिकाल में हिमालय क्षेत्र में हस्ती नाम के राक्षस के आतंक से ग्रामीण परेशान थे, तब मां दुर्गा ने काली रूप धारण कर हस्ती राक्षस का वध कर दिया था।
तब से लोग मेले का आयोजन कर मां दुर्गा की हर्षोल्लास के साथ पूजा करते हैं। मेले में मुखौटा नृत्य के दौरान मां दुर्गा हस्ती राक्षस का वध करती हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, हरीश भंडारी, एमएस रौतेला, डा. राजीव गर्ग, प्रकाश भंडारी, सर्वेश कुमार दूबे, गुलशन सिंह राणा और वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।