फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-नागचूलाखाल रूट पर आज से रोडवेज बस का नियमित संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-नागचूलाखाल रूट पर रोडवेज सेवा का संचालन आज से नियमित होगा। धुनारघाट से गांवली, कोठार, डुंग्री, ढांगा ज्वालासैंण, पज्याणा, मठकोट, कुलागाड़, अंद्रपा, बुखाली, कुंजापानी, छड़ीसैंण, कुणीखेत, बाटाधार, कफलसैंण , नागचूलाखाल आदि दर्जनों गांवों की हजारों की आवादी को इस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक (संचालन) के अनुसार सोमवार से देहरादून से नागचूला तक 310 किलोमीटर का रूट है। लॉकडाउन से एक माह पूर्व इस रूट पर ट्रायल बेस पर रोडवेज का संचालन किया जा चुका है।
लेकिन धुनारघाट से नागचूला खाल के 33 किलोमीटर रूट पर ई-टिकटिंग न होने के कारण यह सेवा मेहलचौरी तक ही रही। अब टिकट मशीन में पूरी तरह से मैपिंग होने से सोमवार से निर्धारित रूट पर बस सेवा का संचालन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम कीपर संजीव कुमार ने बताया कि बस शाम चार बजे गैरसैंण से चलेगी और निर्धारित रूट से अपने गंतव्य नागचूला पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें