बंड विकास संगठन ने 20 दिसंबर से होने वाले बंड विकास मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन ने पीपलकोटी में मेला स्थल पर ध्वजा स्थापित की। मेले के सफल संचालन के लिए मेला कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बताया गया कि बीस दिसंबर से होने वाला मेला एक सप्ताह तक चलेगा।
पीपलकोटी स्थित मेला प्रांगण में संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार मेले को भव्य रूप देने पर विचार विमर्श किया गया। मेले को भव्य बनाने के लिए स्वागत, सांस्कृतिक, कृषि, अनुशासन, पशुपालन, लेखा, प्रचार व खेल समितियों का गठन कर क्षेत्रीय युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरिदर्शन रावत, हरेंद्र सिंह पंवार, विहारी लाल बंडवाल, जयेंद्र सिंह नेगी, हुकम सिंह रावत, बालकिशन सती, आशीष खाती, प्रधान अगथला लीला देवी, मंजू देवी और सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।