फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा किनारे अटके बोल्डरों से खतरा

Sun, 24 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
Alaknanda river boulder stuck - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोविंदघाट में अलकनंदा किनारे बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं, जो आगामी बरसात में यहां कहर बरपा सकते हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन भी कई बार शासन-प्रशासन से पांडुकेश्वर से गोविंदघाट तक करीब 300 मीटर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग कर चुका है, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 की आपदा के दौरान गोविंदघाट में अलकनंदा के साथ ही लक्ष्मण गंगा में बाढ़ आ जाने से गोविंदघाट में चार मंजिला  धर्मशाला के साथ ही कई दुकानें और मकान जमींदोज हो गए थे।

तब प्रदेश सरकार ने पांडुकेश्वर से गोविंदघाट तक अलकनंदा के दोनों साइड बाढ़ सुरक्षा कार्य करने के लिए योजना तैयार की थी, लेकिन आज तक अलकनंदा में गुरुद्वारा साइड बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


अलकनंदा में आज भी बड़े-बड़े बोल्डर बढ़ी त्रासदी को न्योता दे रहे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अधिकारी भी बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर चिंतित हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि पांडुकेश्वर की साइड से अलकनंदा में सुरक्षा के अस्थायी कार्य हुए हैं, जबकि अलकनंदा का रुख आज भी गुरुद्वारे की ओर है। यहां करीब 200 मीटर बाढ़ सुरक्षा दीवार  निर्माण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें