फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में शुरू होगी बीएसएनएल की थ्री जी सेवा

Thu, 13 Oct 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोपेश्वर।
विज्ञापन
BSNL
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में शीघ्र बीएसएनएल की थ्री जी सेवा शुरू हो जाएगी। निगम ने धाम में थ्री जी की मशीनें भी पहुंचा दी हैं। निगम के उच्च अधिकारियों ने एक सप्ताह में धाम में सेवा शुरू करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में बीएसएनएल के साथ ही सभी संचार कंपनियों की मोबाइल फोन सेवा उपलब्ध है, लेकिन सेवा कभी-कभार ही सुचारु रहती है। ऐसे में तीर्थयात्री अपनी कुशलक्षेम परिजनों तक नहीं पहुंचा पाते थे।

बदरीनाथ से तीन किमी की दूरी पर स्थित देश के अंतिम गांव माणा में भी संचार सुविधा नहीं है। अब धाम में थ्री जी सेवा शुरू होने से माणा में भी फोन आसानी से मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों से धाम में थ्री जी सेवा शुरू करने की अपील की थी।
विज्ञापन



बदरीनाथ धाम में एक सप्ताह के भीतर थ्री जी सेवा शुरू की जा रही है। धाम में सेटेलाइट के जरिए मोबाइल टावर की रेंज को अपग्रेड किया जाएगा। मौजूदा समय में मोबाइल टावर की क्षमता दो एमबी है, जिसे बढ़ाकर आठ एमबी किया जाएगा।
विज्ञापन

- आरके रेड्डी, एजीएम मोबाइल, दूरसंचार विभाग, श्रीनगर (गढ़वाल)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें