फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगोटा गांव पहुंची नैणी देवी की दिवारा

Thu, 13 Oct 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नारायणबगड़ (कर्णप्रयाग)
विज्ञापन
नारायणबगड़ के भंगोटा गांव में नैणी देवी यात्रा दिवारा यात्रा में निशाणों के साथ श्रद्वालु। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
रैंस गांव से ध्याणियों की कुशलक्षेम लेने निकली नैणी देवी की दिवारा बृहस्पतिवार को भंगोटा गांव पहुंची। ग्रामीणों ने देवी का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। 
विज्ञापन

भंगोटा गांव में माता यशोदा और भगवान नारायण की उत्पत्ति और पंय्या न्योतना कार्यक्रम और नागिनी देवी के दर्शनों के लिए ध्याणियों और भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया।

इस दौरान महिलाओं ने मांगल और जागर गाकर देवी से मनौतियां मांगीं। नैणी देवी यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल ने बताया कि नैणी देवी बृहस्पतिवार को भंगोटा गांव में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार को रैंस गांव जाएंगी। यहां पर 15 अक्तूबर तक देवी की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन


यात्रा 16 को कुश, 17 को भंगोटा, 18 को चोपता, 19 को तुनेड़ा, 20 को सोल्टा गांव होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बेथरा गांव पहुंचेगी और 21 रात्रि को देवी यात्रा पुन: रैंस गांव पहुंचेगी। 22 अक्तूबर को रेंस गांव का भ्रमण कर दिवारा यात्रा 23 अक्तूबर को रात्रि विश्राम के लिए कफारतीर गांव में आएगी। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें