फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर आमने-सामने आए छात्र और महाविद्यालय प्रशासन

विज्ञापन
गोपेश्वर महाविद्यालय गेट पर श्रीदेव सुमन विवि के बोर्ड को तोड़ते आक्रोशित छात्र। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर दिनभर हंगामा होता रहा। छात्रों ने गोपेश्वर-चमोली मार्ग जाम कर दिया तो महाविद्यालय में लगा बोर्ड भी तोड़ दिया। वार्ता के दौरान छात्रों की प्रवक्ताओं से धुक्कामुक्की भी हुई। मांग को लेकर छात्र और महाविद्यालय प्रशासन आमने-सामने आ गया है। छात्रों ने महाविद्यालय और जिला प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर साथ न देने का आरोप लगाया जबकि महाविद्यालय प्राचार्य का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग मांगा जाएगा। महाविद्यालय में तनाव को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर छात्रों ने महाविद्यालय परिसर से लेकर गेट तक हंगामा मचाया। बृहस्पतिवार को एसडीएम बुसरा अंसारी ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि शुक्रवार को कैंपस के अतिक्रमण का सीमांकन शुरू किया जाएगा, लेकिन वे महाविद्यालय परिसर में नहीं पहुंचीं। पूर्वाह्न ग्यारह बजे छात्रों ने गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया और महाविद्यालय के गेट पर लगे श्रीदेव सुमन विवि के बोर्ड को भी तोड़ दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगाने के बाद छात्र प्राचार्य डा. आरके गुप्ता के कक्ष में घुसे। छात्रों ने प्रवक्ताओं पर अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग न करने का आरोप लगाया। छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा और एनएसयूआई के अध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों को गुमराह कर रहा है। इस दौरान छात्रों और प्रवक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने शनिवार को महाविद्यालय में अवकाश की घोषणा कर दी। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए तहसील प्रशासन को लिखित पत्र भेजा है, लेकिन छात्र मुद्दों पर बात करने के बजाय महाविद्यालय को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की मांग उठाई।
इंसेट
उपद्रवी छात्रों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने महाविद्यालय प्रशासन को उपद्रवी छात्रों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में तोड़फोड़ करने वाले छात्रों को चिह्नित किया जाए। डीएम ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व भी प्रशासन की ओर से महाविद्यालय का अतिक्रमण हटवाया गया था। तब महाविद्यालय की ओर से चहारदीवारी का निर्माण नहीं किया गया, जिससे यह समस्या फिर हो गई है। डीएम ने कहा कि प्रशासन अपने हिसाब से महाविद्यालय के अतिक्रमण को हटवाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने नापी पैदल दूरी
गोपेश्वर। छात्रों के सड़क जाम करने के दौरान लोगों को लंबी दूरी पैदल नापनी पड़ी। पूर्वाह्न ग्यारह बजे से छात्रों ने महाविद्यालय गेट के सम्मुख सड़क को जाम कर दिया। जिससे चमोली से गोपेश्वर आ रहे लोगों को करीब दो किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ी। छात्रों के आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन को भी खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

प्रमोद सेमवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें