फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान से छिटके पत्थर की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली ब्लाक के सिरों गांव में गाय चराने जा रहे एक युवक की चट्टान से छिटके पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे रोहित झिंक्वाण पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चट्टान से छिटका पत्थर रोहित के सिर पर जा टकराया, जिससे वह करीब तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। साथ में गए भगत सिंह ने दुर्घटना की सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने लहूलुहान हुए रोहित को खाई से उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें