फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे के सुधारीकरण कार्यों का बीआरओ के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Fri, 06 Mar 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। सिमली-कर्णप्रयाग हाईवे पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों का बीआरओ के 123 आरसीसी के कमान अधिकारी मेजर विवेक सोनी ने निरीक्षण कर जायजा लिया। नारायणबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में बरसात के दौरान हाईवे को दुरुस्त रखना बीआरओ के लिए चुनौतीपूर्ण बना रहता है। हाईवे के नीचे पिंडर नदी के कटाव के कारण भूधंसाव होने से यहां हाईवे का 500 मीटर हिस्सा लगातार क्षतिग्रस्त होता रहता है जिसकी रोकथाम के लिए बीआरओ को जालीदार पत्थरों की कच्ची दीवारों का निर्माण हर वर्ष करना पड़ता है। इस अवसर पर ओसी मेजर विवेक सोनी के साथ 66 आरसीसी के सहायक अभियंता जस्सू सिंह और अवर अभियंता राधेश्याम भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें