फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे दुरुस्त करने में जुटा बीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल माह से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी, जिसे देखते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) बदरीनाथ हाईवे दुरुस्त करने में जुट गया है। हाईवे के सबसे खतरनाक क्षेत्र हेलंग से मारवाड़ी (20 किमी) क्षेत्र में बीआरओ ने हाईवे पर गड्ढे भरान, नाली निर्माण, सुरक्षा दीवार लगाने और क्रैश वायर लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से कई जगहों पर बदरीनाथ हाईवे खस्ताहाल बना है। हेलंग से मारवाड़ी के बीच अभी तक ऑलवेदर रोड का कार्य शुरू नहीं हुआ है, लेकिन यहां पहले से ही सड़क संकरी और खतरनाक है। बीआरओ ने इन स्थानों का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। बीआरओ के कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे चाक-चौबंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें