फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लाटू मंदिर में चढ़ावे के तौर पर बकरी लाने पर रोक

Sun, 05 Apr 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मंदिर समिति ने लिया निर्णय, एक मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। मंदिर समिति व ग्राम पंचायत वाण की बैठक में लाटू देवता मंदिर में सदियों से चल रही बकरी के चढ़ावे की प्रथा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। लाटू देवता मंदिर में इस बार से चढ़ावे के रूप में बकरी नहीं लाई जाएगी। लाटू मंदिर के कपाट वैशाख पूर्णिमा एक मई को खुलेंगे। इसके लिए समिति और ग्रामीणों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाटू देवता मंदिर के कपाट खुलने व बंद होने के अवसर पर श्रद्धालु यहां पर चढ़ावे के रूप में बकरी लाते हैं। मगर इस बार वाण के ग्रामीणों ने मंदिर में चढ़ावे के रूप में बकरी देने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाण की ग्राम प्रधान नंदुली देवी व क्षेपंस हेमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि मंदिर के कपाट खुलने पर मंदिर में अनुष्ठान होगा। बताया गया कि वैशाख की पूर्णिमा एक मई को मंदिर के कपाट खुलेंगे। बैठक में लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष हीरा बुग्याली, खिलाप सिंह, हीरा पहाड़ी, हीरा गढ़वाली, ईको समिति के अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट, युमंद अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अवतार सिंह, ममंद अध्यक्ष नंदी देवी, हयात सिंह, सुरेंद्र सिंह और सरस्वती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें