फोटो
कर्णप्रयाग। रविवार को उमट्टा गांव में डिम्मर-उमट्टा धार्मिक पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान सात अप्रैल से शुरू होने वाली गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा में पड़ने वाले पड़ावों पर पूजा व्यवस्था, बालभोग, दोपहर व सायंकालीन भोग सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डिम्मर-उमट्टा धार्मिक पंचायत के उप सरपंच आशीष डिमरी और मंत्री मुकेश डिमरी ने बताया कि गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 15 पंचों एवं पंचायत के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। 6 अप्रैल को डिम्मर-उमट्टा से पुजारियों का दल नरेंद्रनगर राजमहल के लिए प्रस्थान करेगा। बैठक में डिम्मर, उमट्टा, जयकंडी, उत्तरों लंगासू, सिरतोली नाकोट, गोपथला, राड़खी, मजियाड़ी, नौली आदि गांवों के डिमरी पुजारी मौजूद थे। संवाद