कर्णप्रयाग। अपर बाजार में संचालित लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया गा। वार्षिक परीक्षाओं के नर्सरी, प्राइमरी और जूनियर वर्ग में क्रमश: युवान, रुद्र रावत और मयंक पुरोहित प्रथम रहे। इस दौरान मेधावी छात्र सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें वार्षिक परीक्षाओं के मेधावी और अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश देवली, विनय पुरोहित, डाॅ. धर्मेंद्र भदोला, संजय लखेड़ा, मोहित, जगदंबा गैरोला, सोनी नैनवाल, रूबीना आदि मौजूद थे। संवाद