कर्णप्रयाग। रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव की देवराड़ी देवी की दिवारा यात्रा तौल्यूं गांव से रात्रि प्रवास के लिए किमोली गांव पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ देवी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह चौधरी, जयपाल राणा, अनिल नेगी, विजय नेगी, हरीश चौधरी, सोहन सिंह नेगी और देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। संवाद