फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को न्योता दे रहा पुल

Thu, 28 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
चमोली में कुनीगाड़ पर निर्मित पैदल पुल टूटने से यूं कर रहे स्यांरी-बंगाली के ग्रामीण आवाजाही। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जोशीमठ विकास खंड के जुगजू और जुआ ग्वाड़ को अन्य क्षेत्र से जोड़ने वाला पैदल पुल बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। लकड़ी का बना यह पुल इतना जर्जर हो गया है कि कभी भी धराशायी हो सकता है। जबकि धौली गंगा पर निर्मित इस पैदल पुल पर प्रत्येक दिन ग्रामीणों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन


नीती घाटी के जुगजू और जुआ ग्वाड़ गांवों में भोटिया जनजाति के 28 परिवार निवास करते हैं। रैणी गांव से इन गांवों को जोड़ने के लिए वर्षों पूर्व लोनिवि की ओर से लकड़ी का पुल निर्मित किया गया था, जो अब जर्जर हालत में पहुंच गया है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह का कहना है कि कई बार पुल के सुधारीकरण को लेकर लोनिवि व तहसील के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता केआर टम्टा का कहना है कि उक्त पुल के सुधारीकरण कार्य के लिए जिला योजना से धनराशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें