नगर पंचायत नंदप्रयाग कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार की नकदी और चेक बुक चुराई ली जबकि आठ लॉकर तोड़कर कई महत्वपूर्ण कागज फाड़ डाले। नगर पंचायत की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नगर पंचायत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें पीले जैकेट में एक व्यक्ति गेट का ताला तोड़कर नगर पंचायत कार्यालय में जाता दिख रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि नंदप्रयाग में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे पूर्व चोरों ने राइंका नंदप्रयाग में भी चोरी की कोशिश की थी। साथ ही कई दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं। नंदप्रयाग पुलिस चौकी प्रभारी रतूड़ी ने कहा कि जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।