फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के विरोध में उतरे ब्रह्म कपाल तीर्थपुरोहित

विज्ञापन
जोशीमठ तहसील में अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने जाते ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ब्रह्म कपाल तीर्थपुरोहित महापंचायत ने देवस्थानम बोर्ड की ओर से चारधाम यात्रा शुरू किए जाने के फैसले का विरोध किया है। महापंचायत का कहना है कि अगर यात्रा शुरू हुई तो रावल और अन्य पुजारियों को कोरोना संक्रमण की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने सीमित संख्या में यात्रा शुरू होने से चारों धामों में कोरोना के खतरे की भी आशंका जताई। कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट में साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट का हवाला दिया है। जबकि चार धाम स्थानीय परंपराओं के अनुसार चलते हैं। महापंचायत की ओर से राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन भेजा गया है।
इसमें महापंचायत ने राज्यपाल से अपील की है कि देवस्थानम बोर्ड अपना फैसला उन पर न थोपे। देवस्थानम बोर्ड का मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में उसका कुछ भी कहना अनुचित है। ज्ञापन देने वालों में महापंचायत के अध्यक्ष उमानंद सती, अमित सती, संजय सती, भगवती प्रसाद नौटियाल, मुकेश नौटियाल, सतीश सती, शरद नौटियाल, दीपक सती, प्रकाश चंद सती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें