फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बंद कराया जल विद्युत परियोजना का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलंग के ग्रामीणों ने एनटीपीसी की 520 मेगावाट वाली विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का कार्य बंद करा दिया है। ग्रामीणों ने कंपनी के भारी वाहनों को भी चलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि अब भी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। मंगलवार को पूर्व सूचना के अनुसार सेलंग के ग्रामीणों ने झड़कुला-सेलंग सड़क सुधारीकरण और बिना पूर्व सूचना के हटाए तीन ग्रामीणों को वापस लेने की मांग को लेकर कंपनी के टीवीएम साइट और सेलंग के पावर हाउस साइट अनीमठ का कार्य पूरी तरह से बंद करा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी पिछले 10 सालों से इस सड़क का उपयोग कर रही है, लेकिन इसका सुधारीकरण नहीं कर रही है, जिससे सड़क जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने आवाज उठाई तो गांव के तीन युवकों को बिना कारण के काम से हटा दिया। उनका कहना है कि सड़क सुधारीकरण का लिखित आश्वासन में और बिना शर्त हटाए गए श्रमिकों को वापस लिया जाए। ग्राम प्रधान अंजू देवी का कहना है कि कंपनी ग्रामीणों की मांग को पूरा करने के बजाय स्थानीय युवाओं को बेरोजगार कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष लाल, विजय लाल, कल्पेश्वर भंडारी, मनोज, भवानी देवी, रेखा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें