फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार

Wed, 23 Dec 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थराली।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधानों ने राज्य वित्त के अंश को बंद किए जाने पर हंगामा किया और बीडीसी का बहिष्कार किया। बिना प्रधानों की उपस्थिति के ही बीडीसी बैठक हुई। इस दौरान सदन में अनुपस्थित रहने वाले एडीबी के अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव और सीएचसी में तैनात डॉक्टर को तत्काल हटाने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


प्रमुख राकेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत के नेतृत्व में सभी प्रधान सदन में आए और राज्य वित्त के तहत ग्राम पंचायतों को मिलने वाले अंश को बंद किए जाने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान को ज्ञापन देकर सदन से बाहर चले गए।

हालांकि प्रधानों के सदन से बाहर जाने के बाद हुई बैठक में सेरा विजयपुर के सदस्य प्रेमबल्लभ शर्मा ने चेपड़ों की ट्राली चार माह से खराब की शिकायत करते हुए विभाग पर तेल घोटाले का आरोप लगाया। बुरसोल की सुनीता देवी ने डुंग्री-बूंगा, कोलपुड़ी-बूंगा मोटर मार्ग की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


 जिला पंचायत सदस्य भावना रावत ने कल्याणी झूला पुल पर रस्से नहीं बांधे जाने की समस्या उठाई। नंदू बहुगुणा ने सीएचसी में दवाइयां न मिलने का मामला उठाया और चिकित्सक की ओर से बाहर से दवाइयां मंगाने पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

जिला पंचायत मीना फर्स्वाण, भावना रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख नवीन मिश्रा, ज्येष्ठ उपप्रमुख बख्तावर सिंह रावत, ब्लाक प्रमुुख राकेश जोशी ने उप मुुख्य चिकित्साधिकारी पंकज जैन से सीएचसी में तैनात चिकित्सक को तत्काल हटाने की मांग की। प्रमुख राकेश जोशी ने समस्याओं पर 15 दिनों में कार्रवाई करने निर्देश दिए।

 बैठक में बीडीओ लक्ष्मण सिंह बोरा, एडीओ पंचायत जगदीश लाल, एडीओ समाज कल्याण संजय सती, एई पीएमजीएसवाई सुरेंद्र सिंह राणा और सचिन आदि मौजूद थे।

राज्य सरकार का पुतला फूंका
बैठक का बहिष्कार करने के बाद प्रधानों ने मुुख्य चौराहे से तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्य चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इसके बाद तहसील में सांकेतिक धरना दिया।

प्रधान संघ अध्यक्ष पृथ्बी सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में संगठन की सचिव भावना गुसाईं, संरक्षक प्रेम शंकर, उपाध्यक्ष इंदु गुसाईं और रणजीत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें