फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाविद्यालय में लगा पुस्तक मेला

Thu, 16 Oct 2025 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी के क्षेत्रीय कार्यालय एवं अध्ययन केंद्र की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने किया। मेले में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, बीएड और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने कई पुस्तकें निशुल्क लीं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. आरसी भट्ट ने बताया कि मुक्त विवि की यह पहल छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहनी पांडे, क्षेत्रीय कार्यालय सहायक संतोष ढौंडियाल, डाॅ. कीर्तिराम डंगवाल, डाॅ. मृगांक मालसी, डाॅ. एमएस कंडारी, डाॅ. राधा रावत और डाॅ. इंद्रेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें