फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नवनियुक्त डीएम गौरव कुमार ने संभाला पदभार

Thu, 16 Oct 2025 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिलाधिकारी काे गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिलाधिकारी ने जिला कोषागार और आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। सभी से परिचय लेने के बाद उन्होंने जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। गौरव कुमार वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे अपर सचिव शहरी विकास, सूचना प्रोद्यौगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रोद्यौगिकी, निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून, निदेशक आईटीडीए, प्रबंधन निदेशक हिल्ट्रान पद पर कार्यरत रहे। निवर्तमान जिलाधिकारी संदीप तिवारी के समाज कल्याण के निदेशक पद पर स्थानांतरण होने पर गौरव कुमार को चमोली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें