छात्र-छात्राओं को पढ़ने में अभिरुचि बढ़ाने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। केंद्रीय विद्यालय गौचर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न रचनाकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई और छात्र-छात्राओं को पढ़ने में अभिरुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया।
विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से गंगा पुस्तक परियोजना के तहत गंगा स्वच्छता प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, कथा वाचन और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी में महापुरुषों की जीवनी एवं विचार, प्रतियोगी परीक्षाओं हिंदी, अंग्रेजी, भाषा साहित्य, कंप्यूटर विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, प्राकृतिक विज्ञान के साथ ही बाल साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुस्तकें हमारे मन मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाती हैं। प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने कहा कि पुस्तकों से ज्ञान और लगनशीलता बढ़ती है। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी पसंद की किताबें भी खरीदी। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष पूजा शर्मा, अंंजू रावत, सोनाली यादव, अनंत गुप्ता, मोनिका भंडारी, सीमा डोभाल, अंकुश डंडरियाल, कल्पना अग्रवाल, अर्चना, अनामिका, मीनाक्षी खाती आदि मौजूद थे। संवाद