ज्योतिर्मठ। पहाड़ी से एक पत्थर महिला के ऊपर आ गिरा और उसकी मौत हो गई। वह वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग में बलदौड़ पुल के पास वन विभाग की नर्सरी है। कर्णप्रयाग के मैखुरा निवासी सुमन देवी पत्नी हरीश नैनवाल (40) नर्सरी कर्मी के तौर कार्यरत थी। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह नर्सरी में काम कर रही थीं कि अचानक पहाड़ी से पत्थर उनके ऊपर आ गिरा और उनकी मौत हो गई। सूचना पर गोविंदघाट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद