गोपेश्वर। निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन सोमवार से शुरू किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में पोलिंग पार्टियों को रेंडमाइजेशन के माध्यम से निकायों का आवंटन किया गया।
जिले की 10 निकायों (चार नगर पालिका व छह नगर पंचायत) में चुनाव संपन्न कराने के लिए 103 पोलिंग पार्टियां व 23 रिजर्व पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें 412 कार्मिकों को तैनात किया गया है। हर पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। हर पोलिंग पार्टी में मतदान कार्मिक द्वितीय के रूप में एक महिला कार्मिक को शामिल किया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।