फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संस्कृत समूह गान में जीजीआईसी गौचर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



जीआईसी कर्णप्रयाग में खंड स्तरीय संस्कृत-छात्र प्रतियोगिता वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ कैना चौहान ने किया। इस दौरान हुई संस्कृत भाषा प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी गौचर प्रथम, जीआईसी कर्णप्रयाग द्वितीय और जीआईसी लंगासू तृतीय रहा। वहीं, संस्कृत समूह गान के वरिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी गौचर प्रथम, जीआईसी नैनीसैंण द्वितीय और जीआईसी कर्णप्रयाग तृतीय रहा। इस मौके पर गोविंद पाठशाला शांति सदन चमोली के प्रधानाचार्य दिवाकर थपलियाल, डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर मृगांक मलासी, जीआईसी कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य गिरीश डिमरी, खंड समन्वयक बालकृष्ण उपाध्याय, पीटीए अध्यक्ष महिपाल सोनियाल, निमिलता नेगी और सत्यप्रसाद खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें