पोखरी। राजकीय शिक्षक संघ पोखरी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन कर महावीर जग्गी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
संघ का जीआईसी पोखरी में ब्लॉक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य जीएल सैलानी की देखरेख में संगठन का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर महावीर जग्गी को 86 वोट मिले जबकि ब्रह्मानंद किमोठी को 52 मत मिले। महावीर 34 मतों से विजयी रहे। अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष (पुरुष) संदीप नेगी, उपाध्यक्ष (महिला) मनीषा नेगी, मंत्री संदीप नेगी, संयुक्त मंत्री (पुरुष) रविंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री (महिला) रेखा पटवाल, आय-व्यय निरीक्षक अमित किमोठी को चुना गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी और मंत्री प्रकाश चौहान ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपखंड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट, अनूप रावत, विजयलक्ष्मी रावत, धीरेंद्र रावत, शांति स्वरूप नेगी, संजय कुमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर राणा, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद