फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ी ग्राम पंचायत में ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और जो समस्याएं जिला स्तर की हैं उन्हें आगे प्रेषित करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख के समक्ष बिजली, पानी और सड़क आदि की समस्याएं रखीं। जीआईसी चौड़ी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति आउटसोर्स के जरिए करने पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय बेरोजगार युवक को नियुक्ति देने की मांग की। महिला मंगल दल ने गांव में गेट बनाने की मांग उठाई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी महेश प्रसाद वशिष्ठ, सहायक खंड विकास अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित, एडीओ पंचायत मनोज वशिष्ठ, ग्राम पंचायत मंत्री देवेंद्र रावत, ग्राम विकास अधिकारी संजय नेगी, प्रधान मोनिका देवी, भक्त दर्शन बुटोला, शरद बुटोला, किशन सिंह, आशा देवी और शशि देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें