कर्णप्रयाग। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहनों के शीशों पर लगाई काली फिल्म को उतारकर वाहन चालक का दो हजार रुपये का चालान किया। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने बताया कि नियमित चेंकिग के दौरान कर्णप्रयाग में पंचपुलिया और लंगासू में दो वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। बताया कि काली फिल्म न केवल अवैध है बल्कि यह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। संवाद