फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यात्रा तैयारियों के लिए बदरीनाथ पहुंची बीकेटीसी की टीम

Wed, 17 Apr 2024 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की अग्रिम टीम बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। टीम के सदस्य धाम में क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधारीकरण, मास्टर प्लान के तहत आस्था पथ पर आए मलबे का निस्तारण करने के साथ ही रंग-रोगन का काम संभालेंगे।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसे देखते हुए बीकेटीसी यात्रा तैयारियों में जुट गई है। मास्टर प्लान के तहत यहां तोड़े गए वीआईपी कक्ष का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मंदिर समिति के कर्मचारियों का दूसरा दल धाम में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए पहुंचेगा। कुछ कर्मचारी धाम में पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें