फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘स्कूलों में हो बहुभाषी प्रार्थना सभा, पत्रिका का हो निर्माण’

Wed, 17 Apr 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर की अनुश्रवण टीम ने पिंडरघाटी के विद्यालयों का निरीक्षण किया। कहा गया कि स्कूलों में बहुभाषी प्रार्थना सभा सहित दीवार पत्रिका का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

अनुश्रवण टीम की ओर से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम, प्राथमिक विद्यालय ग्वालदम, आंगनबाड़ी केंद्र ग्वालदम, जनता हाईस्कूल श्रीकोट, प्राथमिक विद्यालय देवाल, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय देवाल, प्राथमिक विद्यालय उलंग्रा और पीएमश्री जीआईसी देवाल का अनुश्रवण किया गया। ग्वालदम में प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बहुभाषी प्रार्थना सभा, सशक्त पुस्तकालय, दीवार पत्रिका का निर्माण, किचन गार्डन का विकास और सामूहिक जन्मोत्सव के कार्यक्रम होने चाहिए। अनुश्रवण टीम में संस्थान से वरिष्ठ संकाय सदस्य लखपत सिंह बर्त्वाल, थराली ब्लॉक के मेंटर डॉक्टर गजपाल राज, देवाल ब्लॉक के मेंटर, डॉक्टर कमलेश मिश्रा और मनोज धपवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें