फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीकेटीसी के विश्राम गृह का जल्द होगा जीर्णोद्धार

Mon, 10 Nov 2025 10:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कर्णप्रयाग। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने अपर बाजार स्थित बीकेटीसी के विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर बाजार व्यापार संघ को शीघ्र जर्जर विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि रखरखाव के अभाव में यह विश्राम गृह जीर्णशीर्ण हो चुका है। ऐसे में इसका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। जल्द ही इस विश्राम गृह की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समिति को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी ने कहा कि विश्राम गृह के पुनर्निर्माण होने से स्थानीय लोगों सहित यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें