फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीकेटीसी अध्यक्ष ने बदरीनाथ में लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक भी ली और पूरे मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ के दर्शनों के बाद उन्होंने आस्था पथ से लेकर धाम तक यात्रा व्यवस्थाएं देखीं। अजेंद्र अजय ने बताया कि अभी तक 15,37740 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने संत कुटीर तक माता मूर्ति मार्ग व दर्शन पंक्ति का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने दर्शन पंक्ति मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर किए जा रहे मरम्मत कार्य भी देखे। इस मौके पर उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान और अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें