फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विनायकधार तिराहे पर उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नंदा राजजात के कार्यों में अनियमितता बरतने वालों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने पिछले कार्यकाल के दौरान यह अनियमितताएं की थीं। पंचायती राज सचिव ने उन्हें इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ऐसे में उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्रपाल भंडारी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित मिश्रा, राकेश्वर त्रिपाठी, रंजना रावत, वत्सला सती, दिनेश रडवाल और भरत चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें