श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल गैरसैंण में आयोजित विज्ञान सेमिनार में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों ने कोरोना से मुक्ति के लिए घर-गांव के साथ ही खुद की साफ-सफाई कैसे रखें इसके मॉडल भी प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र रावत ने विज्ञान और मानव जीवन से संबंध के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद चमोला, गणित के शिक्षक अशोक सेमवाल, भरत भूषण तिवारी, प्रदीप पुरोहित, विवेक कठैत, कृष्णानंद ढौडियाल, नवीन कोरंगा, दर्शन भंडारी, रश्मि गौड़, गीता पंवार, कविता, अनीता आदि मौजूद थे।