फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी भाजपा : जाजू

Sat, 10 Sep 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेश्वर में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति और जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बैठक में शनिवार को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की गई। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए कार्यकर्ताओं की सहमति के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे।

साथ ही केंद्र की लोक कल्याणकारी नीतियों के दम पर प्रदेश में आने वाले चुनावों को फतह किया जाएगा। जिला प्रभारी विनोद कंडारी ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र रावत और पंकज डिमरी ने किया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, वीरेंद्र असवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, हरीश पुजारी, मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, राकेश रतूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र डिमरी, आशा डिमरी, वीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गैरसैंण राजधानी के सवाल को टाल दिया
गढ़वाल मंडल मंडल विकास निगम कालेश्वर में पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्ट नीतियों और स्टिंग आपरेशन की सीडी को गांव-गांव जाकर दिखवाया जाएगा। कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में एक भी नया उद्योग नहीं लगा।

गैरसैंण स्थायी राजधानी के सवाल को टालते हुए जाजू ने कहा कि चुनाव का एजेंडा तैयार करने के लिए समिति बनाई जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, प्रदेश महामंत्री खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह आदि मौजूद थे।

दावेदारों ने की गणेश परिक्रमा
कालेश्वर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी जाजू की बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी गणेश परिक्रमा करते नजर आए। हालांकि पार्टी के आला नेताओं ने खुले तौर पर कुछ नहीं कहा।

लेकिन सूत्रों के अनुसार बदरीनाथ से महेंद्र भट्ट, रामकृष्ण रावत, रिपुदमन सिंह, हरक सिंह और अनुसूया प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग से हरीश पुजारी, टीका मैैखुरी, अनिल नौटियाल और सुरेंद्र सिंह जबकि थराली से बलबीर घुनियाल और मगन लाल के नाम दावेदारों की सूची में माने जा रहेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें