फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा में नहीं आ रहे अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकर्णप्रयाग पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कार्यकर्ताओं ने की शिकायतI
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलवार को कर्णप्रयाग पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निकाय व विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभागों के अधिकारियों के न आने की शिकायत की।



कार्यकर्ताओं ने कहा कि संकल्प यात्रा में 17 विभागों के अधिकारियों को मौके पर रहने के निर्देश हैं जबकि सिर्फ 7 से 8 विभागों के अधिकारी ही संकल्प यात्रा में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के न आने से जनता को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीडीओ से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, ललित नैनवाल, चेतन मनोड़ी, महिपाल सोनियाल और अनसूया गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चिडंगा मल्ला और चेपड़ों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रथम कन्या के जन्म पर पांच हजार रुपये, कन्या धन के रूप में 11 हजार और इंटर पास करने पर 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इस मौके पर वीडीओ विपिन पंत, ग्राम प्रधान बसंती बिष्ट, एएनम पुष्पा देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें