फोटो
बदरीनाथ। भाजपा नेता नुपूर शर्मा ने मंगलवार को बदरीविशाल के दर्शन किए। धाम में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उनका स्वागत किया और बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। नुपूर शर्मा ने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम में जो प्रबंध किए गए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। इस मौके पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद