फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती घोटाले और पेपर लीक की सरकार है भाजपा : मनीष खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉक में जनसंपर्क किया। थराली पहुंचे मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मनीष खंडूड़ी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धामी सरकार केवल भर्ती घोटाले और पेपर लीक मामलों की सरकार बन गई है। युवा रोजगार के लिए सड़कों पर लाठी खा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर मनीष खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से घबराई हुई है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों और नगर निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की और कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद रावत, गजेंद्र रावत, संदीप रावत, हरी राम आदि मौजूद थे। दूसरी ओर देवाल में हुई बैठक में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि सरकार ने कुकिंग गैस, पैट्रोल, डीजल, राशन आदि आवश्यक चीजों के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन शराब सस्ती कर दी। कहा कि इस सरकार की कथनी व करनी में अंतर है। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, प्रदेश सचिव उर्मिला बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें