फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : स्थापना दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 06 Apr 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। भाजपा का स्थापना दिवस रविवार को जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सभी मंडल केंद्रों में भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों, मठ-मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय ग्वालों (गोपेश्वर) में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और कठिन मेहनत के बलबूते पर भाजपा आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मानववाद के सिद्धांत ने हमें राष्ट्रहित और मानवता को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। हमने 2047 में विकसित भारत का संकल्प लिया है। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदन सिंंह बिष्ट, विक्रम बर्त्वाल, हर्षवर्द्धन मैठाणी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, वीरेंद्र रावत, महेंद्र राणा, बल्लभ थपलियाल, आनंद सिंह और संजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें