कर्णप्रयाग। भाजपा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के तहत पौधरोपण के लिए सभी 18 मंडलों में प्रभारियों की तैनाती कर दी है। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के चार सदस्य, जिला कार्यसमिति के दो सदस्य, जिपं उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष सहित अन्य बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि चमोली जिले में एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। संवाद