पोखरी। ब्लॉक कार्यालय में प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करने में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। जनता के काम किसी सूरत में लंबित न रखें उनका समय पर निस्तारण किया जाए। बैठक में सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य, एडीओ समाज कल्याण संजय कुमार शांडिल्य, एडीओ पंचायत देवेंद्र पंवार, ग्राम विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह, डीपीओ मयंक नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद