फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर बंज्याणी जंगल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गौतम सिंह (35) पुत्र धूम सिंह, व देवेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह (दोनों निवासी हल्दापानी, गोपेश्वर) रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बाइक से मंडल की ओर जा रहे थे, लेकिन बंज्याणी जंगल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौतम सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उसे हायर सेंटर भेज दिया है, जबकि देवेंद्र सिंह के हाथ पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें