तहसील प्रशासन ने शनिवार को उत्तरों गांव की सिंचाई नहर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था कर नहर पर पानी चलाने और एक महीने के भीतर पक्की नहर बनाने का आश्वासन दिया। नहर एनएच रोड कटिंग व लंगासू पुल निर्माण से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसमें उत्तरों गांव की सैकड़ों नाली सिंचित भूमि में बिना पानी के रोपाई का कार्य रुक गया था। नहर क्षतिग्रस्त होने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने से क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट ने एसडीएम से नहर का निर्माण करने की मांग की थी। शनिवार को कानूनगो मानवेंद्र बर्तवाल, पटवारी पुष्कर नेगी, एनएच के बलराम और सिंचाई बिभाग की अभियंता दीपा नेगी ने संयुक्त मौका मुआयना किया। इसमें ग्रमीणों की मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था कर नहर में पानी शुरू करने व एक माह के भीतर पक्की नहर निर्माण करने की लिखित सहमति पर समझौता हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द नहर का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।